{"_id":"68ae1020ef21d3514e0d9881","slug":"dc-went-out-on-foot-in-the-morning-to-check-the-cleanliness-system-rewari-news-c-198-1-rew1001-224712-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सफाई व्यवस्था जांचने सुबह पैदल निकले डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सफाई व्यवस्था जांचने सुबह पैदल निकले डीसी
विज्ञापन
फोटो: 2पार्क की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते डीसी अभिषेक मीणा। संवाद
रेवाड़ी। शहर में सुबह के समय पैदल निरीक्षण पर निकले डीसी अभिषेक मीणा उस समय हैरान हो गए जब देखा कि सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है।
डीसी ने कैंप कार्यालय से सेक्टर एक पार्क, ब्रास मार्केट, अनाज मंडी, सड़क से होते हुए अग्रसेन चौक तक डीएमसी ब्रह्मप्रकाश व नगर परिषद ईओ सुशील कुमार के साथ सफाई व्यवस्था प्रबंधन सहित अन्य पहलुओं का जायजा लिया। इस दौरान करीब 5 किलोमीटर तक का निरीक्षण किया।
हर सड़क पर कूड़ा करकट देखकर डीसी ने नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के आदेश जारी किए हैं। इससे 2 दिन पहले डीएमसी ब्रह्मप्रकाश सफाई व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं। उन्होंने भी जमीनी स्तर पर बदहाली को देखकर अधिकारियों को फटकार लगाई थी। अब डीसी ने भी यही स्थिति देखी है। शहर से रोज करीब 110 से 120 टन कूड़ा निकलता है।
-- -- -- --
स्वच्छता व्यवस्था प्रबंधन की होगी मॉनिटरिंग
डीसी अभिषेक मीणा का कहना है कि म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी बनाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। 7 नवंबर तक चल रही 11 सप्ताह के शहर स्वच्छता मुहिम के माध्यम से हमें जीवन पर्यंत स्वच्छता अपनाने का संदेश मिलेगा। रोजाना प्रत्येक क्षेत्र में सुबह के समय वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से स्वच्छता व्यवस्था प्रबंधन की मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कूड़े के ढेर, सीएंडडी वेस्ट, नालों की सफाई व्यवस्था, मुख्य मार्गों पर अवैध कब्जों को हटाने सहित संबंधित विभागीय सड़कों के गड्ढे भरने के साथ ही शहरी सुंदरीकरण की दिशा में उठाए गए हर कदम की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। यह अभियान हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान-स्वच्छ हरियाणा की पहचान थीम पर केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
पहले करेंगे सचेत, न मानने पर होगा चालान
डीसी ने कहा कि हर वार्ड के लिए अधिकारियों को सफाई व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने शहरी निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्केट में दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों को अपने प्रतिष्ठान के बाहर कूड़ेदान रखने के लिए कहा जाए। साथ ही यदि कोई कूड़ा फैलाता है तो पहले ग्रीन-येलो चेतावनी नोटिस दिए जाएं और दोबारा कूड़ा फैलाने पर चालान किया जाए।