{"_id":"6903b1a2c5fc82db0007f794","slug":"dc-orders-hsvp-to-take-action-on-complaint-of-illegal-encroachment-on-green-belt-rewari-news-c-198-1-rew1001-228189-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ग्रीन बेल्ट पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने एचएसवीपी को दिए कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ग्रीन बेल्ट पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने एचएसवीपी को दिए कार्रवाई के आदेश
Fri, 31 Oct 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को सुनते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। गोकलगढ़ के टी-प्वाइंट से बाईपास ग्रीन बेल्ट व सेक्टर में ग्रीन बेल्ट पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी अभिषेक मीणा ने एचएसवीपी के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वह वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं को सुनकर उनका समाधान कर रहे थे।
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में जमाबंदी में नाम सही करने की शिकायत पर राजस्व विभाग के अधिकारियों को त्रुटि दुरुस्त करने के निर्देश दिए। गांव गंगायचा अहीर में खेतों में पानी भरने की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को मौके पर जाकर जांच करते हुए जल निकासी के निर्देश दिए।
गांव चांदावास व शहर के यादव नगर में पीने के पानी की सप्लाई न आने की शिकायत पर संबंधित अधिकारी को समस्याओं का निवारण करवाने को कहा है। इसके अलावा समाधान शिविर में बिजली, परिवार पहचान पत्र, पेंशन, प्रॉपर्टी आईडी व पुलिस विभाग आदि से संबंधित समस्याएं आईं, जिनका मौके पर ही अधिकारियों को निदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि मुख्यालय स्तर पर समाधान प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है जहां समाधान शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है।