फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DC inspected the proposed land for civil hospital

Rewari News: नागरिक अस्पताल के लिए प्रस्तावित जमीन का डीसी ने किया निरीक्षण

Tue, 07 Feb 2023 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
DC inspected the proposed land for civil hospital
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय पर दो सौ बेड के नए भवन के साथ नागरिक अस्पताल के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण मंगलवार को डीसी अशोक कुमार गर्ग ने किया। डीसी ने बताया कि जिले में 200 बेड के नए नागरिक अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा जिसके लिए जमीन को चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

बताया कि सुव्यवस्थित स्थान पर ही नागरिक अस्पताल का भवन तैयार किया जाएगा। उन्होंने जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव माजरा श्योराज, फिदेडी, भगवानपुर-रामगढ़ रोड, गोकलगढ़, बैरियावास आदि का दौरा करते हुए तहसीलदार प्रदीप देशवाल को सभी चिह्नित स्थानों का नक्शा बनाते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। कहा कि गांव माजरा में एम्स के रूप में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। वहीं अब 200 बेड के नागरिक अस्पताल के लिए भी जमीन को चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। कहा कि प्रस्तावित जमीन की हाईवे व शहर से कनेक्टिविटी पर पूरा फोकस रखा जाएगा और जनसुविधा के लिए बनने वाले इस नए भवन के हर पहलू पर प्रशासन पूरा केंद्रिंत है। इस अवसर पर एडीसी स्वप्निल, रविंद्र पाटिल, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, डीडीपीओ एचपी बंसल, सीएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव, तहसीलदार प्रदीप देशवाल, बीडीपीओ अंकित चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed