फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DC Abhishek Meena releases poetry book

Rewari News: डीसी अभिषेक मीणा ने किया काव्य कोरक पुस्तक का विमोचन

Thu, 29 Aug 2024 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
DC Abhishek Meena releases poetry book
फोटो : 03रेवाड़ी। काव्य कोरक पुस्तक का विमोचन करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार को शिक्षक संदीप भारद्वाज शांत की लिखित पुस्तक काव्य कोरक का विमोचन किया। उन्होंने पुस्तक का विमोचन करते हुए संदीप भारद्वाज शांत लेखक के रूप में उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

डीसी मीणा ने कहा कि साहित्य समाज का आईना है। यह समाज और साहित्य के बीच गहरे संबंध को उजागर करता है। साहित्य मानव अनुभवों, भावनाओं और समाज की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करता है। साहित्यकार अपने लेखन में समाज की विभिन्न परतों को उजागर करते हैं, जिसमें आम जीवन, संघर्ष, आशाएं और सपने शामिल होते हैं। साहित्य में समाज के विभिन्न पहलुओं का चित्रण होता है। यह समाज की अच्छाइयों और बुराइयों दोनों को प्रस्तुत करता है, जिससे पाठक समाज के विभिन्न रंगों को समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि संदीप भारद्वाज समाज में शिक्षा की लौ प्रज्वलित करने के साथ-साथ अपनी लेखनी के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या सहित समाज में फैली विभिन्न सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष करते हुए समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संदीप भारद्वाज द्वारा लिखी गई कविताएं युवा पीढ़ी विशेषकर बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत और ऊर्जावान साबित होंगी। उन्होंने आत्मबोध के लिए संदीप भारद्वाज की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
विज्ञापन

काव्य कोरक पुस्तक के लेखक संदीप भारद्वाज शांत ने बताया कि विख्यात साहित्यकार एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ. जय भगवान शर्मा हारित के मार्गदर्शन में उन्हें यह पुस्तक लिखने की प्रेरणा मिली। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में बाल साहित्य और सामाजिक समावेश पर विस्तार से कविता के माध्यम से लिखने का सकारात्मक प्रयास किया है। वे वर्तमान में शहीद पतराम राजकीय प्राथमिक विद्यालय पातूहेड़ा खंड बावल में जेबीटी के पद पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार, प्रवक्ता डाॅ. ज्योत्स्ना यादव, अध्यापक विनय दूहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed