{"_id":"6ad6694a55783f0d8e01727a","slug":"daytime-temperatures-rose-as-the-sun-came-out-while-a-chill-began-to-be-felt-in-the-mornings-and-evenings-rewari-news-c-198-1-rew1001-247452-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धूप खिलने से दिन का तापमान बढ़ा, सुबह-शाम महसूस होने लगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धूप खिलने से दिन का तापमान बढ़ा, सुबह-शाम महसूस होने लगी ठंड
Tue, 20 Oct 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में सोमवार सुबह से ही धूप खिली रही। दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
मौसम में बदलाव के साथ आने वाले दिनों में दिन-रात के तापमान में अंतर बढ़ने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी से बदलकर उत्तर-पश्चिमी होने की संभावना है। इसके चलते 22 मौसम खुश्क रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं और हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।
आगामी दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहने की संभावना है। रात के तापमान में भी हल्की गिरावट आने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को दिन में धूप और सुबह-शाम के मौसम में अंतर महसूस हो सकता है।
विज्ञापन
मौसम में हो रहे इस बदलाव के साथ लोगों को सुबह और शाम बाहर निकलते समय हल्की ठंड का ध्यान रखने की जरूरत है। फिलहाल 22 अक्तूबर तक बारिश की संभावना के बजाय मौसम के खुश्क रहने का अनुमान है।