फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Date extended for the fifth time for admission in ITI, apply till 15

आईटीआई में दाखिले के लिए पांचवीं बार बढ़ाई तारीख, 15 तक करें आवेदन

Mon, 03 Jan 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Date extended for the fifth time for admission in ITI, apply till 15
रेवाड़ी। आईटीआई में दाखिले के लिए बार-बार मौका देने के बाद भी रिक्त सीटें नहीं भर पाई हैं। सरकार ने आईटीआई में दाखिला लेने की तारीख को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया था। विभाग को उम्मीद थी कि खाली सीटें भर जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ छात्रों ने दाखिला जरूर लिया, लेकिन अपना नाम कटवाने वालों की संख्या भी कम नहीं रही। ऐसे में सीटें खाली ही रह गई। अब एक फिर दाखिला लेने की आखिरी तारीख को 15 जनवरी तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 22 आईटीआई हैं। इनमें से 10 सरकारी और 12 निजी हैं। मिशन एडमिशन के तहत आईटीआई में चल रही दाखिला प्रक्रिया को चार माह हो चुके हैं, लेकिन जिले की सभी राजकीय आईटीआई में अभी तक सीटें नहीं भर पाई। स्थिति यह है कि कई आईटीआई में तो करीब 30 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। प्राइवेट आईटीआई की बात करें तो यहां तो स्थिति इससे भी ज्यादा खराब है। खाली सीटों की स्थिति को देखते हुए हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने एक बार फिर से दाखिले की तारीख बढ़ाते हुए पोर्टल 31 दिसंबर तक खोला था। इससे पहले 19 दिसंबर आखिरी तारीख तय की गई थी। इस तरह चौथी बार विभाग ने दाखिले की तारीख बढ़ाई है।
विज्ञापन

-------------------
रोजाना ऑन द स्पॉट होंगे दाखिले
राजकीय आईटीआई में 15 जनवरी तक रोजाना ऑन द स्पॉट दाखिले किए जाएंगे। इसके लिए छात्रों के मेरिट कार्ड आईटीआई में रोजाना सुबह 11 बजे तक जमा किए जाएंगे। इसके बाद मौके पर ही मेरिट लिस्ट तैयार कर दाखिला दिया जाएगा। इन दाखिलों में आरक्षण लागू नहीं होगा। नए व पुराने विद्यार्थियों की संयुक्त मेरिट लिस्ट बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
2080 में से 492 सीट अभी है खाली
जिले में कुल 22 आईटीआई हैं। आईटीआई में दाखिले के लिए पांच मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी हैं। इसके बाद दो-तीन बार दाखिले की तारीख को आगे बढ़ाया जा चुका है। इसके बावजूद आईटीआई में काफी सीटें खाली हैं। आईटीआई के पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार राजकीय आईटीआई में 2080 में से 492 सीटें खाली पड़ी हैं। प्राइवेट आईटीआई का ज्यादा बहुत बुरा हाल है। कई आईटीआई में तो 50 प्रतिशत तक सीटें खाली पड़ी हैं।
---------------
इनमें हैं सीट रिक्त
राजकीय आईटीआई टांकड़ी में 172 में से एक, बेरली कलां में 320 में से 72, खरखड़ा आईटीआई में 128 में से 19, कोसली आईटीआई में 364 में से 51, कुंड मनेठी आईटीआई में 540 में से 140, रेवाड़ी आईटीआई में 576 में से 24 सीट, वूमेन रेवाड़ी में 288 में से 153, सहारनवास आईटीआई में 220 में से 18 सीट तथा सैनिक परिवार भवन रेवाड़ी में 48 में से 14 सीट खाली हैं।

--------------
कोट
दाखिला लेने की आखिरी तारीख को 15 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। विद्यार्थी अपने दस्तावेज लेकर आईटीआई में आ सकते हैं। रोजाना मेरिट लिस्ट तैयार कर दाखिले दिए जाएंगे।
- सुनील कुमार यादव, प्राचार्य राजकीय आईटीआई रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed