फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Daruheda nagar parishad pradhan will be re-elected

धारूहेड़ा नपा प्रधान का दोबारा होगा चुनाव

Wed, 17 Mar 2021 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Daruheda nagar parishad pradhan will be re-elected
राज्य चुनाव आयुक्त दलीप सिंह ने म्युनसिपल एक्ट 1973 की धारा 13 के तहत 30 दिसंबर को धारूहेड़ा नगर पालिका के निर्वाचित चेयरमैन कंवर सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। आयोग ने उनकी 10 कक्षा की मार्कशीट को गैर मान्यता प्राप्त बोर्ड की पाया है। ऐसे में अब धारूहेड़ा में प्रधान के लिए दोबारा चुनाव होना तय हो गया है।
विज्ञापन

मार्कशीट फर्जी होने के चलते कंवर को पद के लिए अयोग्य बताया गया है, क्योंकि चेयरमैन चुनाव के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। बता दें कि 30 दिसंबर केे चुनाव परिणाम आने के बाद एक जनवरी को चुनाव आयोग ने बतौर निर्दलीय जीते कंवर सिंह को धारूहेड़ा नगर पालिका का चेयरमैन घोषित किया था। चार जनवरी को चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे संदीप बोहरा ने चुनाव आयोग में उनकी 10वीं की मार्कशीट फर्जी होने की शिकायत दी थी। एसडीएम कोसली कुशल कटारिया ने भी अपनी जांच रिपोर्ट में उनकी मार्कशीट को फर्जी पाया था। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट डीसी को सौंप दी थी। डीसी ने उक्त रिपोर्ट चुनाव आयोग के पास भेज दी थी।
विज्ञापन

जीत के बाद भाजपा के हो गए थे कंवर
चुनाव से पहले भाजपा-जजपा के बीच समझौते के तहत धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन की सीट जजपा के खाते में चली गई थी। धारूहेड़ा में चेयरमैन के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में थे। संदीप बोहरा ने भाजयुमो अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर निर्दलीय ताल ठोक दी थी। भाजपा-जजपा उम्मीदवार जहां छठे नंबर पर रहा था। वहीं निर्दलीय कंवर सिंह ने जीत दर्ज की थी। चुनाव जीतने के बाद कंवर सिंह चंडीगढ़ जाकर सीएम की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए थे। करीब ढाई महीने के दौरान कंवर सिंह सहित जीते हुए 17 पार्षदों का शपथ ग्रहण भी नहीं हो पाया था। जांच के दौरान ही आयोग ने चेयरमैन के शपथ ग्रहण पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंवर सिंह यादव को चुनाव आयोग ने अयोग्य करार दिया है। इससे धारूहेड़ा की जनता की जीत हुई है। पहले दिन से ही फर्जी डिग्री का मामला उठाया गया था। एसडीएम भी अपनी जांच रिपोर्ट में उनकी डिग्री को फर्जी मान चुके हैं। ऐसे में जनता अब दोबारा अपना सही प्रतिनिधि चुन सकेगी। देश के इतिहास में पहली बार इतनी जल्दी जांच रिपोर्ट आने से लोगों का सिस्टम पर विश्वास भी बढ़ा है। ऐसे में अब जल्द चुनाव कराए जाने जरूरी हैं, ताकि धारूहेड़ा में विकास कार्य शुरू हो सकें।
-संदीप बोहरा, शिकायतकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed