{"_id":"67e594e7d4eb6affa10bc6f4","slug":"dalsa-secretary-visited-old-age-home-and-children-home-rewari-news-c-198-1-rew1001-217042-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डालसा सचिव ने किया वृद्धाश्रम और बाल गृह का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डालसा सचिव ने किया वृद्धाश्रम और बाल गृह का दौरा
Thu, 27 Mar 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 06डालसा सचिव अमित वर्मा बाल गृह का दौरा करते हुए। स्रोत : डीपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मुख्य दंडाधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित वर्मा ने वीरवार को वृद्धाश्रम और बाल गृह आस्था कुंज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम और बाल गृह आस्था कुंज के कार्यों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम 11 बुजुर्ग मौजूद मिले। उन्होंने बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं और उनका निवारण करने का निर्देश दिया। आस्था कुंज में औचक निरीक्षण के दौरान अधीक्षक मुग्धा और परिवीक्षा अधिकारी अजमेर सिंह गोदारा मौजूद मिले, उन्होंने बताया की यहां कुल 20 बच्चे रह रहे हैं। डालसा सचिव अमित वर्मा ने बच्चों से बातचीत कर के उनको मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। सीजेएम ने निर्देश दिए कि वृद्धाश्रम व बाल गृह में बुजुर्गों व बच्चों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि कानूनी सहायता और उनकी सेवाओं के बारे में सभी को जागरूक किया जाए ताकि कानून की सहायता का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए कार्यरत है। विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क कानूनी सेवाओं की पेशकश करना व साथ में उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास करता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लीगल एड द्वारा सीनियर सिटीजन, महिलाएं, बच्चों, अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों व तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले सभी व्यक्तियों को निशुल्क कानूनी सहायता दी जाती है और कोई भी जन कानूनी सलाह व सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकता है।