फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dadoli's hockey player Deepika will showcase her talent in Khelo India Games

Rewari News: दड़ौली की हॉकी खिलाड़ी दीपिका का खेलो इंडिया गेम्स में दिखाएगी प्रतिभा

Tue, 29 Apr 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dadoli's hockey player Deepika will showcase her talent in Khelo India Games
खेलो इंडिया गेम्स कैंप में चयन होेने पर दड़ौली की हॉकी खिलाड़ी दीपिका का फूल माला से स्वागत करत
रेवाड़ी। भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स का वर्ष 2025 में होने वाला 7वां संस्करण इस बार बिहार राज्य में आयोजित किया जाएगा। ये खेल 4 मई से 15 मई तक आयोजित किए जाएंगे, जिसमें इस साल कुल 28 खेल होंगे।
विज्ञापन


राय सिंह यादव ने बताया कि होनहार खिलाड़ी दीपिका ने 20 अप्रैल को पंचकूला में आयोजित हुए खेलो इंडिया कैंप के लिए ट्रायल दिया था, जिसमें उसका चयन हुआ है। दीपिका अंडर-18 श्रेणी गर्ल्स टीम में चयनित हुई है। हरियाणा राज्य की कुल 22 लड़कियों का चयन इस कैंप के लिए हुआ है, जिनमें से रेवाड़ी जिले से 2 लड़कियों का ही सिलेक्शन हुआ है। दीपिका के अलावा चयन होने वाली दूसरी खिलाड़ी भी दीपिका के गांव कंवाली से है जोकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कंवाली से शिक्षा ग्रहण कर रही है।
विज्ञापन


विद्यालय परिवार ने कैंप में चयनित होने पर विद्यार्थी दीपिका को फूल मालाएं पहनाई तथा कैंप के बाद होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चयनित होकर अच्छा प्रदर्शन करने और अपने जिला रेवाड़ी और प्रदेश हरियाणा का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। इन दोनों खिलाड़ियों ने एसजीएफआई के राष्ट्रीय खेलों में भी रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed