{"_id":"67f415e1f863d5797903020c","slug":"cyclothon-yatra-will-enter-the-district-today-carrying-the-chief-ministers-message-of-drug-free-haryana-rewari-news-c-198-1-rew1001-217601-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मुख्यमंत्री का नशामुक्त हरियाणा का संदेश लेकर आज जिले में प्रवेश करेगी साइक्लोथॉन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मुख्यमंत्री का नशामुक्त हरियाणा का संदेश लेकर आज जिले में प्रवेश करेगी साइक्लोथॉन यात्रा
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ शनिवार 5 अप्रैल को हिसार से आरंभ की गई एक साइकिल यात्रा नशा मुक्ति के नाम थीम पर अधारित साइक्लोथॉन-2.0 यात्रा मंगलवार 8 अप्रैल को जिला की सीमा में प्रवेश करेगी। यह साइकिल यात्रा लगभग 22 दिनों में प्रदेशभर के सभी 22 जिलों को कवर करते हुए रविवार 27 अप्रैल को सिरसा के डबवाली में जाकर समाप्त होगी।
साइक्लोथॉन रैली के आगमन को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकार की ओर से रजिस्ट्रेशन लिंक जारी किया गया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति जो इस अभियान में भागीदार बनना चाहता है वह रजिस्ट्रेशन कर सकता है।
कार्यवाहक डीसी अनुपमा अंजलि ने बताया कि बताया कि साइक्लोथॉन-2.0 मंगलवार 8 अप्रैल को नारनौल जिला से नूनीवाल, बाछौद, खोड़, सलीमपुर, चनेड़पुरा, काठूवास, भालखी-माजरा, नांधा, मामडिया होते हुए रेवाड़ी जिला में प्रवेश करेगी। रेवाड़ी शहर में सरकुलर रोड स्थित महाराजा अग्रेसन पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें नशे से बचाव को लेकर नुक्कड़ नाटक, गीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मंगलवार कोसाइक्लोथॉन रेवाड़ी में रात्रि ठहराव करेगी। बुधवार 9 अप्रैल को यात्रा को सुबह तुलाराम स्टेडियम से नूंह जिला के लिए रवाना किया जाएगा। जिला से चलकर हांसाका, जोनावास, धारूहेड़ा, कापड़ीवास, सिद्धरावली, धनोकड़ी, जौरासी, तावडू, सोंख, मेवात, अदबर, उजीना, भीमसिका, उठावड़, कोट व बहीन होते हुए पलवल जिला के उपमंडल होडल में पहुंचेगी।