फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cyclist youth dies in road accident

Rewari News: सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत

Tue, 09 Jul 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 09 Jul 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Cyclist youth dies in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। साइकिल पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे एक युवक की किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दुर्घटना रविवार की शाम हुई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर गली नंबर 5 निवासी पंकज कुमार (29) के रूप में हुई है।


पंकज कुमार धारूहेड़ा के बास रोड पर अपने जीजा बिजेंद्र सिंह के साथ किराये के मकान में रहता था। बिजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि रोजाना की तरह पंकज रविवार शाम कंपनी में ड्यूटी करने के लिए साइकिल पर सवार होकर निकला था। रास्ते में एक कंपनी के टी-पॉइंट पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में पंकज की साइकिल एक तरफ गिर गई और वह वाहन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक पंकज कुमार की मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने मृतक पंकज के जीजा के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed