फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cyclist Mahesh will travel to 14 countries on bicycle

Rewari News: साइकिलिस्ट महेश 14 देशों की करेंगे साइकिल से यात्रा

Sat, 11 Jan 2025 01:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 11 Jan 2025 01:11 PM IST
विज्ञापन
Cyclist Mahesh will travel to 14 countries on bicycle
फोटो: 22साइकिलिस्ट महेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर के सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी साइकिलिस्ट महेश इस बार भारत से हांगकांग तक 14 देशों की यात्रा साइकिल से करेंगे। उनकी करीब 14 हजार किलोमीटर की यह यात्रा 15 जनवरी को केंद्रीय विद्यालय स्कूल रेवाड़ी से शुरू होगी।
महेश की यात्रा नेपाल, भूटान, लॉस, वियतनाम, कंबोडिया, थाइलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, फिलिपींस, ताइवान, चीन, हांगकांग तक चलेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य अंगदान को लेकर जागरूकता फैलाना है। महेश ने बताया कि वह कश्मीर से कन्याकुमारी 4000 किलोमीटर, इंडिया गेट दिल्ली से गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई तक 1500 किलोमीटर तक का सफर तय कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 जनवरी 1997 को जन्मे बीसीए पास महेश कुमार ने पहली अप्रैल 2018 में 21 किलोमीटर की रेवाड़ी हॉफ मैराथन में हिस्सा लिया था। यह पायलट चौक से कसौला चौक तक हुई जिसे प्रतिभागी को दो बार में पूर्ण करना था। इसके बाद 105 किलोमीटर दूरी की मैराथन 24 घंटे में पंचकूला के चौधरी देवीलाल खेल स्टेडियम में पूर्ण की। उसके बाद उन्होंने उनका रुख रेवाड़ी से सिरसा तक साइकिल यात्रा की। फरवरी 2019 में 600 किलोमीटर दूरी तय की, जिसमें वह पूरे प्रदेश के दो जिलों को छोड़कर सभी स्थानों पर घूमे। 15 दिन में उसने पूरा प्रदेश कवर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में 6000 किलोमीटर की यात्रा की, 2020 में उसने 6 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा शुरू की, जिसमें 21 मार्च को केंद्र सरकार की ओर से कोविड की वजह से देश भर में लॉक डाउन लगा दिया गया। वह 2200 किलोमीटर की यात्रा कवर करके हुगली, पश्चिमी बंगाल तक पहुंच गया था। मगर उसके बाद उन्हें वापस अपने घर लौटना पड़ा। 24 मार्च 2020 को उनकी घर वापसी हुई और यह यात्रा वह पूरी नहीं कर पाया। अगले साल 3 मार्च 2021 के दिन उन्होंने दोबारा 6 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा शुरू की जिसमें बीएमजी ग्रुप और जर्मनी की एक कंपनी लिंगल विंडो उसके सहयोगी बने। इस यात्रा में वह दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता होकर वापस दिल्ली पहुंचा। 34 दिनों की इस यात्रा में उसने 85 शहर, 12 राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश को कवर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed