फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cyclist child dies due to car collision, another serious

तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 08 Jun 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Cyclist child dies due to car collision, another serious
रेवाड़ी। जिले के गांव पहराजवास में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल पर जा रहे दो बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव पहराजवास निवासी सुरेंद्र सिंह का 11 वर्षीय बेटा नवीन अपने दोस्त गांव गुडियानी निवासी अंकित के साथ साइकिल पर सवार होकर दुकान पर रहा था। गांव के निकट ही गुडियानी की तरफ से तेज रफ्तार से आई एक कार के चालक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए और चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने दोनों बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया। अंकित का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना के बाद रोहडाई थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और पहराजवास निवासी धर्मेंद्र की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed