फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cultural heritage of the state brought alive through folk dances and songs

Rewari News: लोकनृत्य और गीतों से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को किया जीवंत

Sun, 15 Feb 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 15 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Cultural heritage of the state brought alive through folk dances and songs
हरियाणवी लोकनृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी। स्रोत : संस्था - फोटो : भारतीय टीम की जीत पर आंतिशबाजी चलाते युवा। संवाद
रेवाड़ी। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था लावण्या फाउंडेशन के कलाकारों ने लोकनृत्य और गीतों से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया।
विज्ञापन

रेवाड़ी के कलाकार रोहित सैनी, संगीता, अंजली, पूर्वी, अंजली भारद्वाज, अंजना, वंशिका, निर्मला, प्रिया, कृति, शिखा, मोहित, पियंका गुप्ता, रिया अग्रवाल और हेजल ने प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

कलाकारों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुति देना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। रेवाड़ी की लावण्या फाउंडेशन ने हरियाणवी नृत्य की छटा बिखेर कर अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के प्रधान दीपक कुमार ने कहा कि आज हरियाणा की संस्कृति का डंका देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बज रहा है। हरियाणवी लोकगीत और नृत्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराहे जा रहे हैं।

उन्होंने मेले के नोडल अधिकारी हरविंद्र सिंह यादव, सांस्कृतिक इंचार्ज राजपाल और वीरेंद्र यादव का आभार जताया, जिनके सहयोग से रेवाड़ी के कलाकारों को इस प्रतिष्ठित मंच पर प्रस्तुति का अवसर मिला। इस अवसर पर अनूप प्रकाश और मनोहर लाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed