{"_id":"61004b278ebc3e587500a756","slug":"crowd-of-youths-thronging-to-get-the-vaccine-rewari-news-rtk619151248","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में टीकाकरण प्रमाणपत्र अनिवार्य करने पर टीके लगनाने के लिए उमड़ रही युवाओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में टीकाकरण प्रमाणपत्र अनिवार्य करने पर टीके लगनाने के लिए उमड़ रही युवाओं की भीड़
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
राजीव नगर में वैक्सीनेशन को लेकर लगी लंबी कतार।
- फोटो : Rewari
Link Copied
रेवाड़ी। सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में वैक्सीन सर्टिफिकेट अनिवार्य करने से जिले के हर स्वास्थ्य केन्द्रों पर युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। रोजाना अलसुबह ही केन्द्रों के सामने लंबी कतारें लग जाती हैं। लोग चिकित्सकों पर अपने चहेतों को प्राथमिकता देने के आरोप भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को शहर के राजीव नगर स्थित पीएचसी में वैक्सीन लगाने व कोरोना जांच का सैंपल लेने का कार्य जारी है। जिसे लेकर सुबह से ही लोग कतार में खड़े हो जाते हैं। एक ही सेंटर पर दोनों कार्य होने पर लोगों में कोरोना फैलने का भी डर बना हुआ है। मोहल्ले के अमित सैनी, राजेन्द्र, संदीप, नानक सिंह, आशा देवी, शारदा देवी, हरिओम सैनी, सुरेन्द्र का कहना है कि यहां घनी आबादी वाले क्षेत्र में एक निजी मकान में पीएचसी सेंटर चल रहा है। जिससे आसपास के लोगों को डर बना हुआ है और यहां के अधिकतर लोग संक्रमित भी हो चुके हैं। पर्याप्त जगह न होने के बावजूद भी पीएचसी में सैंपलिंग व वैक्सीनेशन का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अनिवार्य करने के चलते सैकड़ों युवा इस पीएचसी पर पहुंच रहे हैं। लंबी कतार के चलते लोगों को इस गली में आवागमन करने से भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से एक बार फिर पीएचसी को स्थानांतरण करने व जब तक स्थानांतरित नहीं हो जाती उचित व्यवस्था बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।