फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Crowd increases at the railway station due to the Gogamedi fair.

Rewari News: गोगामेड़ी मेले को लेकर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी भीड़

Sun, 06 Sep 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 06 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Crowd increases at the railway station due to the Gogamedi fair.
गोगामेड़ी मेले को लेकर अलसुबह रेलवे स्टेशन पर बढ़ी भीड़। संवाद
रेवाड़ी। गोगामेड़ी मेले के चलते ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेनों से अपने लौट रहे हैं। इसके चलते स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की आवाजाही सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। हालांकि मेले के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ से ट्रेनोें में जगह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


गोगामेड़ी मेले में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। परिवारों के साथ पहुंचे श्रद्धालु सामान लेकर स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या को देखते हुए रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया है, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे कर्मचारियों की मौजूदगी भी बढ़ाई गई है। यात्रियों को ट्रेनों के समय और प्लेटफॉर्म से संबंधित जानकारी लगातार दी जा रही है। मेले से लौटने वाले यात्रियों के कारण रेवाड़ी स्टेशन पर दिनभर चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन के अनुसार गोगामेड़ी मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए छह जोड़ी मेला विशेष रेलसेवाएं 21 सितंबर तक संचालित की जाएंगी। इनमें रेवाड़ी-गोगामेड़ी के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनें भी शामिल हैं।
पहली विशेष ट्रेन रेवाड़ी से सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर रवाना होकर सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर गोगामेड़ी पहुंचेगी। वापसी में यह गोगामेड़ी से सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर रवाना होकर शाम 4 बजकर 50 मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेगी। रास्ते में महेंद्रगढ़, लोहारू और सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा।

वहीं दूसरी विशेष ट्रेन रेवाड़ी से शाम 6 बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर रात 11 बजकर 10 मिनट पर गोगामेड़ी पहुंचेगी। वापसी में गोगामेड़ी से रात 11 बजकर 40 मिनट पर रवाना होकर सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेगी। इसका ठहराव भी महेंद्रगढ़, लोहारू और सादुलपुर में रहेगा। दोनों विशेष रेलसेवाओं में 15 साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed