फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crops are not being lifted from mandi farmers are upset

Rewari News: मंडियों से नहीं हो रहा फसलों का उठान, किसान परेशान, जानें अब तक कितनी हो चुकी खरीद

Fri, 21 Apr 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
crops are not being lifted from mandi farmers are upset
मंडी में पड़ी ढेरियां।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले की तीनों अनाज मंडियों में शुक्रवार को भी खरीद जारी रही। मंडियों में अभी तक कुल 1 लाख 96 हजार 237 क्विंटल फसल की सरकारी खरीद हो चुकी है। जिसमें 1 लाख 32 हजार 288 क्विंटल गेहूं और 63 हजार 949 क्विंटल सरसों शामिल है। लेकिन मंडियों में समय पर उठान न होने की वजह से किसानों को काफी परेशानी हो रही है, जिसके चलते किसानों में रोष व्याप्त है।
रेवाड़ी और बावल मंडी में 42 हजार 248 क्विंटल गेहूं व 34 हजार 262 क्विंटल सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जा चुकी है। वहीं 25 हजार 317 क्विंटल गेहूं और 20 हजार 204 क्विंटल सरसों का उठान भी किया जा चुका है। दोनों मंडियों में अभी 16 हजार 931 क्विंटल गेहूं व 14 हजार 58 क्विंटल सरसों का उठान नहीं हो पा रहा है। जिस कारण किसानों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि सरकारी खरीद पर फसल बेचने वाले किसी भी किसान का अभी तक भुगतान नहीं किया जा सका, जिसके चलते किसानों में मंडी प्रशासन के प्रति काफी गुस्सा है। वहीं कोसली मंडी में अभी तक 90 हजार 40 क्विंटल गेहूं व 28 हजार 987 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

बावल मंडी में पहुंचे 80 किसान
बावल अनाज मंडी में भी शुक्रवार को 80 किसान अपनी फसल लेकर पहुंचे। जिनमें से 78 किसानों की 1000 क्विंटल सरसों की हैफेड द्वारा सरकारी खरीद की गई। मंडी में अभी तक कुल 23000 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। जिसमें से 7 हजार 500 क्विंटल सरसों का उठान हो चुका है। वहीं 15 हजार क्विंटल से ज्यादा फसल का अभी उठान नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते मंडी ओवरफ्लो हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों मंडियों में अभी तक कुल 1 लाख 96 हजार 237 क्विंटल फसल की सरकारी खरीद हो चुकी है। जिसमें 1 लाख 32 हजार 288 क्विंटल गेहूं व 63 हजार 949 क्विंटल सरसों शामिल है। सोमवार तक खरीद और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।
- नरेन्द्र कुमार, मार्केट कमेटी सचिव रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed