फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   youth ,murder, crime, police, rewari,head,Injure

सिर पर चोट मारकर हुई थी युवक की हत्या

Mon, 29 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 29 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
youth ,murder, crime, police, rewari,head,Injure
murder in love
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर नैचाना कट के पास करीब तीन महीने पहले झाड़ियों में युवक के शव मिलने के मामले में अब जांच के बाद हत्या की धारा में मामला दर्ज किया गया है। हत्या का मामला फोरेंसिक टीम के एक्सपर्ट्स की जांच के आधार पर दर्ज हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्रगढ़ निवासी युवक के सिर पर चोट के कई निशान हैं, जिसके चलते उसकी मौत हुई। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


अज्ञात के खिलाफ हुआ है मुकदमा दर्ज
पीजीआई एमएस रोहतक के फोरेंसिक विभाग के डॉ. अविनाश कुमार, डॉ. गौरव शर्मा व डॉ. कुणाल खन्ना ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि नरेश के सिर में चोटों के कई निशान थे और उसकी मौत भी इन्हीं चोटों के कारण हुई थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है। माना जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान या बाद में किसी से बहस होने के बाद रंजिशन नरेश के सिर में चोट मारकर हत्या कर दी थी तथा शव को हाईवे पर झाड़ियों में फेंक दिया था।
विज्ञापन


शादी में आए युवक का मिला था सड़ा-गला शव
बावल थाना पुलिस को 23 मई को सूचना मिली थी कि नैचाना कट के पास झाड़ियों में किसी युवक का शव पड़ा है। शव तीन से चार दिन पुराना और सड़ी-गली हालत में था। शिनाख्त होने पर पता चला कि युवक महेंद्रगढ़ के गांव खेड़ी तलवाना का रहने वाला नरेश कुमार है। नरेश बीती 18 मई को गांव नैचाना में रिश्तेदारी के शादी समारोह के बाद से लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
डाक्टरों की रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही हत्या के कारण व आरोपी का पता लग पाएगा।
--नरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी,बावल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed