फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   youth drink wine, shoot wife

नशे में धुत युवक ने पत्नी को मारी गोली

Fri, 18 Mar 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 18 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
youth drink wine, shoot wife
गोली मारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। नशे के आदी पति को बची-खुची जमीन बेचने से मना करना एक महिला को भारी पड़ गया। गांव बगथला में नशे में धुत युवक ने बृहस्पतिवार सुबह अपनी पत्नी के सीने में गोली मार दी। इस दौरान बचाव के लिए दौड़ा आरोपी का साला भी गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची कसौला थाना पुलिस ने फरार आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं दोनों घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव बगथला निवासी रामबीर शराब का आदी है और नशे के चलते ही वह अपने हिस्से की आधी से ज्यादा जमीन भी बेच चुका है। कुछ दिनों से वह बची खुची जमीन भी बेचने की जिद कर रहा था। जिसका रामबीर की पत्नी संतोष विरोध कर रही थी। इस बात पर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका था। बृहस्पतिवार सुबह रामबीर से संतोष का इसी बात पर फिर झगड़ा हुआ और रामबीर ने संतोष को गोली मार दी।
विज्ञापन


-आधे घंटे पहले दी थी सूचना, नहीं पहुंची पुलिस
खास बात यह है कि संतोष देवी ने पुलिस को आधे घंटे पहले सूचना दी थी कि उसका पति रामबीर शराब के नशे में धुत घर के बाहर हथियार लेकर घूम रहा है। लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची रामबीर पत्नी संतोष को गोली मार चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली मारने के पूरे कारणों का पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी रामबीर की तलाश शुरू की है। गिरफ्तारी के बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा।
-एसआई ग्यारसी लाल, एसआई, कसौला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed