{"_id":"624dbce8b6eac71210550591","slug":"youth-and-girl-commit-suicide-by-jumping-in-front-of-train-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: ट्रेन के आगे कूदकर युवक-युवती ने दी जान, युवती का सिर धड़ से अलग दूर पड़ा मिला, अलवर के रहने वाले दोनों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी: ट्रेन के आगे कूदकर युवक-युवती ने दी जान, युवती का सिर धड़ से अलग दूर पड़ा मिला, अलवर के रहने वाले दोनों
Wed, 06 Apr 2022 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 06 Apr 2022 09:46 PM IST
सार
दिल्ली रेलमार्ग पर आउटर सिग्नल कुंभावास के पास की घटना है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली रेल मार्ग पर मंगलवार की रात युवक व युवती ने एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इस दौरान उधर से रात करीब 3 बजे गुजर ही एक मालगाड़ी के चालक ने आउटर सिग्नल कुंभावास के पास एक शव पड़ा देखा। इस पर उसने इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी को एक युवती का सिर्फ धड़ मिला।
विज्ञापन
तलाश के दौरान कुछ दूर पर ही उसका सिर भी मिल गया। इस दौरान ट्रैक के पास ही युवक का भी शव पड़ा मिला। पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों की शनाख्त होने पर शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार व एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि दिल्ली रेल मार्ग पर एक युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे ही है। उन्होंने घटना रात साढ़े 11 बजे के आसपास की होने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से चल कर रेवाड़ी पहुंचने वाली मंडोर एक्सप्रेस के आगे कूदकर युगल ने आत्महत्या की होगी।
विज्ञापन
रात करीब तीन बजे रेवाड़ी से दिल्ली जा रही मालगाड़ी के चालक ने जीआपी को शव मिलने की सूचना दी थी। इस पर जीआरपी मौके पर पहुंची थी। इस दौरान दोनों के शवों को कब्जे में लेकर शनाख्त कराने की कोशिश की गई। युवती का सिर धड़ से अलग था, जबकि युवक का चेहरा बुरी तरह से कुचल गया था।
जांच अधिकारी ने बताया कि बाद में मृतक की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गांव फतैयाबाद निवासी संजीव (22) व युवती की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गांव मीरपुर निवासी खुशी (19) के रूप में हुई है। शनाख्त होने के बाद बुधवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी के अनुसार युगल आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
दूध बेचने वाले को मिले दस्तावेज के आधार पर हुई शनाख्त
जांच अधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह घटनास्थल के पास बने रेलवे अंडरपास से गुजर रहे एक दूध बेचने वाले को हेलमेट और एक बैग पड़ा मिला। उसने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी को दी। पुलिस ने दूधिये से हेलमेट और बैग लेकर जांच की। दस्तावेज के आधार पर दोनों की शनाख्त हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर दोनों के परिजनों ने उनकी पहचान कर ली।