फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman dies in accident while cleaning machine in company in Rewari of Haryana

दुखद: सफाई करते समय मशीन में आया दुपट्टा, महिला कर्मी की मौके पर ही हो गई मौत, केस दर्ज

Wed, 10 Aug 2022 09:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Aug 2022 09:04 PM IST
सार

पुलिस ने फैक्टरी संचालक व सुपरवाइजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि महिला कर्मी पर चल रही खुली मशीन की सफाई करने के लिए दबाव बनाया। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Woman dies in accident while cleaning machine in company in  Rewari of Haryana
दीपा का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी शहर के मोहल्ला गणपत नगर स्थित एक मैटल फैक्टरी में खुली मशीन की सफाई करते समय महिला कर्मचारी का दुपट्टा उसमें आ गया और मशीन ने महिला को भी चपेट में ले लिया। हादसे में गांव गोकलगढ़ की रहने वाली महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने फैक्टरी संचालक व सुपरवाइजर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन

 

पुलिस को दी शिकायत में गांव गोकलगढ़ के रहने वाले होशियार सिंह ने बताया कि उनकी 30 वर्षीय भाभी दीपा शहर के गणपत नगर स्थित मैटल फैक्टरी में सफाई कर्मचारी कार्यरत थी। आरोप है कि मंगलवार को ड्यूटी के समय दीपा पर सुपरवाइजर विजय व कंपनी मालिक नरेंद्र कुमार ने चल रही खुली मशीन की सफाई करने के लिए दबाव बनाया। सफाई करते वक्त दीपा का दुपट्टा मशीन में उलझ गया और वह भी मशीन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

 

सूचना के बाद परिजन व मॉडल टाउन थाना पुलिस फैक्टरी पहुंची। होशियार सिंह का आरोप है कि मशीन के खुला होने के कारण यह हादसा हुआ है। फैक्टरी संचालक नरेंद्र कुमार व सुपरवाइजर विजय खुली मशीन की सफाई के लिए दीपा को कहते थे। दीपा खुली मशीन की सफाई करने से इनकार करती तो दोनों नौकरी से निकालने की धमकी देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंगलवार को भी दोनों ने दीपा को जबरदस्ती चल रही खुली मशीन की सफाई करने के लिए कहा था और यह हादसा हो गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और होशियार सिंह की शिकायत पर नरेंद्र कुमार व विजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed