{"_id":"58026f1d4f1c1b691a28e7f7","slug":"woman-death-hospital-protest-police-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की उपचार के दौरान मौत पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की उपचार के दौरान मौत पर हंगामा
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक अस्पताल में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत के बाद पहले परिजनों ने इलाज में लापरवाही की बात कहते हुए हंगामा किया। बाद में बगैर पोस्टमार्टम कराए ही वे शव को ले गए। महिला जिले के गांव ढोकिया की रहने वाली थी।
जानकारी के अनुसार गांव ढोकिया निवासी राजेश देवी (28) को 13 अक्तूबर को सांस में तकलीफ होने पर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सुबह उपचार के दौरान राजेश देवी की मौत हो गई। मौत होने की बात पता चलने पर मृतका के परिजनों ने इलाज के दौरान लापरवाही की बात कही। ससुर अशोक का कहना था कि शुक्रवार देर रात से राजेश की हालत बिगड़ी थी। शनिवार सुबह राजेश देवी को एक गोली (दवाई) दी गई थी। जिसके बाद उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया।
हालांकि कुछ देर बाद ससुर ने किसी तरह की कार्रवाई और पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। इसी दौरान महिला के मायके वाले भी आ गए और बगैर किसी कार्रवाई के शव को बिना पोस्टमार्टम लेकर चले गए।