फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   vicious youth extended helping hand to woman constable and carried out crime In Rewari

Rewari: शातिर युवकों ने महिला कॉन्स्टेबल के लिए मदद का हाथ बढ़ाया, बैग से गहने चुराकर हुए फरार

Sat, 06 May 2023 11:11 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 06 May 2023 11:11 AM IST
सार

महेंद्रगढ़ जिले के अटेली निवासी नीलम दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार देर शाम वह दिल्ली से अटेली जाने के लिए रेवाड़ी पहुंची थी। रेवाड़ी बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद उसे अटेली की बस में सवार होना था। बूथ पर बस लगी हुई थी।

विज्ञापन
vicious youth extended helping hand to woman constable and carried out crime In Rewari
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी में टिकट लेकर बस में सवार हुई दिल्ली पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल के गहने चोरी हो गए। तीन शातिर युवक मदद का हाथ आगे बढ़ाकर उसके साथ बस में सवार हुए थे। इसके बाद बैग पर ब्लेड मारकर गहने निकाल लिए। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्रगढ़ जिले के अटेली निवासी नीलम दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार देर शाम वह दिल्ली से अटेली जाने के लिए रेवाड़ी पहुंची थी। रेवाड़ी बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद उसे अटेली की बस में सवार होना था। बूथ पर बस लगी हुई थी। उसके पास एक बड़ा बैग था। तभी एक शातिर युवक उसके पास पहुंचा। भीड़ होने पर शातिर युवक ने नीलम को कहा कि बस में बैठ जाओ, बैग मैं पकड़ा देता हूं।
विज्ञापन


महिला ने आनन-फानन में शोर मचाया
इसके बाद नीलम बस में बैठ गई। पीछे-पीछे शातिर युवक व उसके दो साथी भी बस में सवार हो गए। तीनों नीलम की पीछे वाली सीट पर बैठे हुए थे। तभी नीलम के पास घर से फोन आया कि उसका भाई कार लेकर आ रहा है। नीलम के पास फोन आने पर शहर के नाईवाली चौक पर बस से उतर गई। उसने अपना बैग देखा तो चेन के पास से कटा हुआ था। उसने आनन-फानन में शोर मचाया, लेकिन तब तक बस आगे निकल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे
उसने बैग चेक किया तो उसमें रखी सोने की 1 चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल, लोंग व अन्य गहने गायब मिले। नीलम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद बस स्टैंड चौकी पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे है, जिससे बदमाशों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed