{"_id":"5730e84d4f1c1bf336919b73","slug":"two-youth-died-from-carelessness-of-builder-and-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर और ठेकेदारों की लापरवाही से गया दो युवाओं की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्डर और ठेकेदारों की लापरवाही से गया दो युवाओं की जान
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 10 May 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही से दो युवाओं की जान गई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूर दिवस बीते अभी दस दिन भी नहीं हुए थे कि जिले में दो जगह युवा मजदूरों की लापरवाही की वजह से अलग-अलग हादसों में मौत हो गई। गढ़ी बोलनी स्थित अमांगनी बिल्डर्स के यहां निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार सहारे जाल न लगे होने के चलते 13वें माले से मजदूर जमीन पर गिरा तो पाली गोठड़ी में सैनिक स्कूल में सुरक्षा उपकरण न होने से करंट लगने से वेल्डर की जान चली गई। फिलहाल सैनिक स्कूल के मामले में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, अमांगनी बिल्डर्स के यहां हुए हादसे में पुलिस की जांच चल रही है। शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिये गए हैं।
केस नंबर -1
13वें माले से गिरा 20 साल का युवा मजदूर, मौत
बिहार के बेगुसराय निवासी चिंटू (23) पिछले 2 साल से अपने परिवार सहित रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड स्थित अमांगनी बिल्डर की निर्माणाधीन इमारत में कार्य कर रहा था। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे चिंटू की इसी इमारत में कार्य करते समय 13वीं मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के भाई जयचंद ने बताया कि मौके पर मौजूद मजदूरों के अनुसार ठेकेदार ने मृतक चिंटू को बिना सुरक्षा उपाय के ही 13वीं मंजिल पर काम करने के लिए भेज दिया। वह एक हाथ से कार्य कर रहा था तो दूसरे हाथ से लोहे की रॉड पकड़े हुए था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरा।
आज ही पिता के साथ लौटना था गांव
भाई की मौत के बाद गमजदा जयचंद ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि दोपहर बाद उसके पिता को चिंटू के साथ बिहार स्थित घर कुछ दिनों के लिए जाना था लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। वहीं मजदूरों ने इतने बड़े स्तर पर होने वाले काम के बावजूद लापरवाही बरतने पर दबी जुबान में भी विरोध किया। उन्होंने कहा सुरक्षा के नाम पर अगर कुछ दिया गया तो महज एक हेल्मेट।
विज्ञापन
केस नंबर-2
सैनिक स्कूल में वेल्डिंग करते समय लगा करंट, मौत
खोल क्षेत्र के पाली गोठड़ा में पिछले कुछ समय से सैनिक स्कूल के निर्माण का काम चल रहा है। पलवल के गांव लाखनका निवासी वसीम (20) को ठेकेदार महेश ने वैल्डिंग के काम के लिये रखा था। वसीम के भाई अयूब ने बताया कि रविवार रात वसीम ठेकेदार के कहने पर निर्माणाधीन स्कूल में काम करने के लिए पहुंचा। वह स्कूल में वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि ठेकेदार ने जरूरी हैंड ग्लव्ज भी मुहैया नहीं कराए। अगर ग्लव्ज होते तो वसीम की जान न जाती। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
------------
निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरने के चलते मजदूर की मौत होने के बाद मामले की जांच की जा रही है। बिल्डिंग में उस समय मौजूद लोगों के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-कर्मबीर खटाना, एसएचओ, कसौला थाना