फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two women cheated jewelry and mobile from woman by showing bundle of notes In Rewari

महिलाएं सावधान: नोटों की गड्डी के लालच में सोना बन गया मिट्टी, शातिराना अंदाज में महिला को ठगा

Mon, 27 Feb 2023 12:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 27 Feb 2023 12:14 PM IST
सार

रेवाड़ी में दो महिलाओं ने राजस्थान की एक महिला को नोटों की गड्डी दिखाकर उसके जेवरात और मोबाइल फोन ठगने की वारदात को अंजाम दिया है। महिला ने शिकायत में बताया कि जब वह बस से उतरकर पैदल चलने लगी तो दो महिलाओं ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Two women cheated jewelry and mobile from woman by showing bundle of notes In Rewari
कैश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी में औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा बस स्टैंड से कुछ दूरी पर दो महिलाओं ने राजस्थान की एक महिला को नोटों की गड्डी दिखाकर उसके जेवरात और मोबाइल फोन ठग लिए। पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


इस प्रकार दिया नोटों की गड्डियां लालच
जानकारी के अनुसार राजस्थान के पदमाड़ा खुर्द की रहने वाली शिवानी किसी काम से बस से बहरोड़ से धारूहेड़ा आई थी। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह बस से उतरकर पैदल चलने लगी तो दो महिलाओं ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इन महिलाओं ने उसे नोटों की गड्डियां दिखाई तो वह लालच में आ गई। दोनों महिलाएं उसे पार्किंग में ले गई।
विज्ञापन


वहां दोनों महिलाओं ने उसे अपने जाल में फंसाकर उसका सोने का मंगलसूत्र, कानों के टॉप्स व मोबाइल फोन रूमाल में लपेट लिए। इसके बाद उन्होंने एक रूमाल उसके बैग में रख दिया। महिलाओं के जाने के बाद रूमाल खोलकर देखा तो उसमें मिट्टी का ढेला और कागज के टुकड़े मिले। पुलिस ने महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed