फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two trolleys collided on National Highway in Rewari, operator burnt alive, driver died

Rewari: नेशनल हाईवे पर दो ट्रक आपस में भिड़े, जिंदा जला परिचालक, चालक की मौत

Sat, 27 May 2023 01:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 27 May 2023 01:52 PM IST
सार

यूपी के भट्टपुरा चक्रवान निवासी ट्राला चालक 35 वर्षीय बिरेंद्र अपने क्लीनर यूपी के ही नया गांव निवासी भगवानसिंह के साथ नारनौल की ओर ट्राला लेकर जा रहा था। नारनौल की ओर से महेंद्रगढ़ जिला निवासी अनिल ट्रॉले में क्रेशर भरकर रेवाड़ी की ओर आ रहा था। उसके ट्राले में महेंद्रगढ़ के जाखणी निवासी 20 वर्षीय दीपक सोया हुआ था।

विज्ञापन
Two trolleys collided on National Highway in Rewari, operator burnt alive, driver died
हादसे से बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी के जैसलमेर नेशनल हाईवे पर भालखी माजरा के निकट शनिवार तड़के दो ट्रालों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक ट्रॉला चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्राले में आग लगने से क्लीनर जिंदा जल गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर जाकर आग पर पाबू पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड ने मौके पर जाकर पाया आग पर काबू
यूपी के भट्टपुरा चक्रवान निवासी ट्राला चालक 35 वर्षीय बिरेंद्र अपने क्लीनर यूपी के ही नया गांव निवासी भगवानसिंह के साथ नारनौल की ओर ट्राला लेकर जा रहा था। नारनौल की ओर से महेंद्रगढ़ जिला निवासी अनिल ट्रॉले में क्रेशर भरकर रेवाड़ी की ओर आ रहा था। उसके ट्राले में महेंद्रगढ़ के जाखणी निवासी 20 वर्षीय दीपक सोया हुआ था। यह ट्राला अंसतुलित होकर डिवाइडर कूदने के बाद पहले बिरेंद्र के ट्राले से टकराया। इसके बाद पलटले से ट्राले में आग लग गई।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
बिरेंद्र ट्राले से कूद गया, परंतु अंदर सोया हुआ दीपक आग से जिंदा जल गया। आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद कुंड पुलिस चौकी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर पाबू पाया। दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बिरेंद्र ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल पहुंचा दिया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट बस चालक-परिचालकों पर हमला, तीन को चाकू मारकर घायल किया

रेवाड़ी के बस स्टैंड के सामने ट्रैक्टर चालक के साथ साइड देने को लेकर हुए विवाद के बाद लगभग आधा दर्जन युवकों ने प्राइवेट बस के चालक और परिचालकों पर चाकू से हमला कर दिया। तीन लोग इस हमले में घायल हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को घटना के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस के अनुसार करावरा मानकपुर निवासी मनीष ने बताया कि वह उदयवीर की बस पर परिचालक है। अंबेडकर चौक पर एक ट्रैक्टर चालक को साइड नहीं देने पर उसका विवाद हो गया था। इसके बाद वह बस स्टैंड पर आ गया। कुछ देर बाद वह बालकिशन, परिचालक दिनेश, धर्मेंद्र व एक हेल्पर के साथ होटल पर खाना खाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान किशनगढ़ बालावास निवासी प्रियांशु ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। उसने देहलावास निवासी धीरज व कई अन्य युवकों को वहां बुला लिया। इन लोगों ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। 

तीन को पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद मौके पर पहुंची मॉडल टाउन पुलिस ने तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू करते हुए धीरज और प्रवीण उर्फ प्रियांशु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएचओ संजय कुमार के अनुसार अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed