फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   truck, scootry, takkr, one, death, one injurd

ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

Thu, 03 Nov 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
 सिंघाना-नारनौल रोड पर खटोटी मोड़ पर बुधवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे एक ट्रक ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं स्कूटी पर सवार एक पांच साल का बच्चा बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं हादसे में घायल का इलाज कर उसे आगामी उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रेवाड़ी के बावल तहसील के गांव कासोड़िया निवासी 32 वर्षीय भगत सिंह रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल में सफाई कर्मचारी है। वह अपने परिवार सहित किसी रिश्तेदारी में राजस्थान के गांव मेघपुर आया हुए थे। बुधवार को वह अपने पांच साल के बच्चे उत्तम व मेघपुर निवासी कालू पुत्र महावीर के साथ स्कूटी पर सवार होकर वापस रेवाड़ी जा रहे था। जबकि उसकी पत्नी सपना दूसरी बाइक पर अपने भांजे के साथ सवार होकर पीछे-पीछे आ रही थी। अभी वे खटोटी मोड़ के पास पहुंचे थे कि उनकी स्कूटी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसे स्कूटी पर बैठे कालू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भगत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उत्तम को कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायल को नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसको प्राथमिक उपचार के बाद आगामी उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed