{"_id":"581b7f9e4f1c1bc132437bfe","slug":"truck-camel-15-police-arest","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में मिले 15 ऊंट, छह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में मिले 15 ऊंट, छह गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाबीर चौक पुलिस चौकी ने बुधवार देर रात पशु क्रूरता निवारण समिति के सहयोग से पशु क्रूरता के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया। जिन्हें वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने 15 से ऊंटों भरा एक ट्रक भी इन लोगों से पकड़ा।
बुधवार रात पुलिस को पशु क्रूरता निवारण समिति की सदस्य सुमन तंवर को धौलेड़ा से आ रहे ट्रक में गाय होने का शक हुआ। इस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना के बाद नाकेबंदी कर दी और इसी दौरान महावीर चौकी पुलिस ने एक ट्रक को रुकवाया। चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह ने चेकिंग की तो देखा कि ट्रक में 15 ऊंट भरे हुए हैं। पुलिस ने ट्रक को काबू कर ऊंटों को गोशाला में उतरवा दिया। वहीं छह आरोपी साजिद वासी कुलातपुर जिला मेवात, आकिब व फरमान वासी कैतईपुर उत्तर प्रदेश, इंतजार व माजिद वासी बोपाडीयान यूपी तथा खुरसेद वासी छपरोली यूपी को काबू किया। पुलिस ने सभी आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।