फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   tranporter arrested allegation of chandan Smuggling

चंदन लकड़ी तस्करी में शामिल ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार

Fri, 20 Nov 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Fri, 20 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने बुधवार शाम चंदन लकड़ी की तस्करी में शामिल ट्रांसपोर्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस 7 सितंबर के इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता एएसआई संजय कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान भिवानी के गांव नौरंगाबाद निवासी सुभाष के रूप में हुई है।
विज्ञापन


भिवानी के निवासी ने चेन्नई में डाला था ट्रांसपोर्ट
सुभाष भिवानी के नौरंगाबाद का रहने वाला था। काफी समय पहले उसने चेन्नई में ट्रांसपोर्ट ऑफिस शुरू किया था।  7 सितंबर को सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने जयपुर की ओर से आ रहे ट्रक में गत्तों और लोहे के अन्य सामान के बीच छिपी चंदन की जो लकड़ियां बरामद की थीं, उसे सुभाष ने ही भिजवाया था। पुलिस ने 20 अक्तूबर को ट्रक मालिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


ट्रक से मिले कागजात भी थे फर्जी
पुलिस को ट्रक से मिले कागजातों में भी सामान संबधित जानकारियां फर्जी मिली थी, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। गिरफ्तार आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed