फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   train, crime,police, robbers, loot, rewari

लूट के इरादे से ट्रेन में सफर कर रहे दो बदमाश धरे

Thu, 06 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 06 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
train, crime,police, robbers, loot, rewari
बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस में लूट के इरादे से सफर कर रहे दो बदमाशों को आरपीएफ के जवानों ने बुधवार तड़के धर दबोचा। हालांकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक कट्टा, दो कारतूस और दो चाकू भी बरामद किए हैं। आरोपियों को दबोचने के बाद आरपीएफ ने आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान जिला पानीपत निवासी हनुमान और अरमान के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बावल पर चेन पुलिंग कर रोकी थी ट्रेन
जीआरपी थाना प्रभारी कमलजीत ने बताया कि सोमवार तड़के पौने चार बजे के करीब अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस रेवाड़ी जंक्शन से रवाना हुई थी। अभी ट्रेन बावल तक ही पहुंची थी कि चेन पुलिंग हुई। दो-तीन युवक ट्रेन से उतरने लगे। इसी दौरान आरपीएफ जवान वहां पहुंचे और बदमाशों से टिकट मांगी। संदिग्ध दिखने पर तलाशी ली तो बदमाशों के बैग से एक कट्टा, दो कारतूस और दो चाकू मिले। वहीं एक अन्य साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहा।
विज्ञापन


फरार साथी और अन्य मामलों के लिए पूछताछ
जीआरपी अब पकड़े गए आरोपियों से मौके से भागे साथी युवक की पूछताछ में जुटी है। इसके अलावा आरोपियों ने इससे पहले और कौन-कौन सी वारदातों को अंजाम दिया और उन्हें असलहा कहां से मिला इसकी भी पूछताछ की जा रही है। जीआरपी आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed