फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   three labour died in road accident

डंपर की टक्कर से टेंपो सवार 3 मजदूरों की मौत

Fri, 18 Sep 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Fri, 18 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
साबी नदी के पुल के नजदीक एक डंपर ने बृहस्पतिवार देर शाम मजदूरों से भरे एक टेंपों को टक्कर मार दी। टैंपो में करीब 15 प्रवासी मजदूर सवार थे। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। जबकि टेंपो चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बिहार के श्री बस्सरपुर निवासी कई मजदूर भिवाड़ी में रहते हैं। वह गांव मसानी में एक भवन निर्माण में मजदूरी कर रहे थे।

शाम को करीब 15 मजदूर एक टेंपो में सवार होकर भिवाड़ी लौट रहे थे। जब उनका टैंपो साबी नदी के नजदीक पहुंचा तो उसी दौरान एक डंपर ने उनके टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे वह सभी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


इसके बाद घायलों में से पांच को भिवाड़ी में उपचार के लिए ले जाया गया, जबकि टेंपो चालक समेत आठ मजदूरों को ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। उनके शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अन्य घायलों के उपचार के लिए भर्ती किया गया। घायलो में बिहार के श्रीबिस्सरपुर निवासी अखिलेश, मनेजर यादव, राजेश, रविरंजन, चालक हवा सिंह हैं। 


हवा सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। यह भी बताया जा रहा है कि टेंपो में लाइट नहीं थी, जिस कारण यह हादसा हुआ। मृतकों की नामों की जानकारी नहीं मिल सकी है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा किन कारणों से हुआ। जांच के बात ही सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed