फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Threatened to kill by sending a letter in a gift box in Rewari of Haryana

Rewari: सुबह उठे तो गेट पर मिला गिफ्ट बॉक्स, खोला तो निकले कारतूस व धमकी भरा पत्र, लिखी ये बात

Sun, 07 Aug 2022 08:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Aug 2022 08:33 PM IST
सार

हरियाणा के रेवाड़ी में गिफ्ट के बॉक्स में कारतूस व धमकी भरा पत्र मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस भी मौके पर पहुंची और चिट्ठी व कारतूस अपने कब्जे में ले लिए।

विज्ञापन
Threatened to kill by sending a letter in a gift box in Rewari of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बदमाशों ने धमकी देने का नया तरीका खोजा है। उन्होंने व्यक्ति को गिफ्ट बॉक्स में दो कारतूस के साथ ही धमकी भरा पत्र भी भेजा है। व्यक्ति और उसका परिवार सहमा हुआ है। इसमें परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित के साथ जून में भी मारपीट की घटना हुई थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच भी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव औलांत के रहने वाले रामपाल सिंह ने कहा कि छह अगस्त की सुबह वह उठे तो घर के गेट के पास चबूतरे पर एक गिफ्ट का डिब्बा रखा हुआ था। उन्होंने चबूतरे पर डिब्बा रखे होने की जानकारी अपने बेटे बिरेंद्र सिंह व अन्य ग्रामीणों को दी। उन्होंने डिब्बा खोला तो उसमें एक और प्लास्टिक का डिब्बा था।
विज्ञापन


प्लास्टिक का डिब्बा खोला तो उसमें एक चिट्ठी व दो कारतूस रखे थे। चिट्ठी में लिखा था कि उस समय बच गए थे, परंतु तुझे व तेरे परिवार को जान से मार देंगे। सूचना के बाद डहीना चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और चिट्ठी व कारतूस अपने कब्जे में ले लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपाल के अनुसार 27 जून को भी उन पर हमला हुआ था। हमलावरों ने उनके मुंह पर कपड़ा बांध कर उनके साथ मारपीट की थी। इस मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस को भी दी थी। रामपाल ने पहले हमला करने वालों पर ही धमकी देने का संदेह जताया है। डहीना चौकी पुलिस ने फिलहाल रामपाल की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध धमकी देने व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed