{"_id":"63f6e7c996122941cf09f625","slug":"thieves-break-into-hpcl-pipeline-in-rewari-and-two-valves-found-on-petroleum-pipeline-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: एचपीसीएल की पाइप लाइन में चोरों की सेंधमारी , पेट्रोलियम पाइप लाइन पर लगे मिले दो वाल्व","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: एचपीसीएल की पाइप लाइन में चोरों की सेंधमारी , पेट्रोलियम पाइप लाइन पर लगे मिले दो वाल्व
Thu, 23 Feb 2023 09:43 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 23 Feb 2023 09:43 AM IST
सार
रेवाड़ी में पाइप लाइन की निगरानी का ठेका सेंट्रल इंवेस्टिगेशन एंड सिक्योरिटी सर्विसिज लि. के पास है। कंपनी के सुपरवाइजर बंगड़वा निवासी महेंद्र ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि 22 फरवरी को चैनल नं. 986.244 पर तेल लीक होने का अलार्म मिला था।
विज्ञापन
HPCL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंद्रा और दिल्ली के बीच बिछी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लि. की तेल पाइप लाइन में चोरों ने वाल्व लगाकर तेल चोरी करने का प्रयास किया। शहबाजपुर खालसा की सीमा में पाइप लाइन पर दो वाल्व लगे हुए मिले, जबकि खेत में पेट्रोलियम पदार्थ बिखरा हुआ था। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच के लिए छह टीम की गई गठित
इस पाइप लाइन की निगरानी का ठेका सेंट्रल इंवेस्टिगेशन एंड सिक्योरिटी सर्विसिज लि. के पास है। कंपनी के सुपरवाइजर बंगड़वा निवासी महेंद्र ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि 22 फरवरी को चैनल नं. 986.244 पर तेल लीक होने का अलार्म मिला था। इसके बाद उन्होंने अपने गार्ड और एचपीसीएल के अधिकारियों की छह टीमों का गठन करके पाइप लाइन की लीकेज जांचने को वॉकिंग शुरू की।
विज्ञापन
यह चैनल शहबाजपुर खालसा की सीमा में है। महेंद्र ने बताया कि जब वह एक खेत के पास पहुंचे तो तेल की गंध आ रही थी। पास पहुंचने पर देखा कि पाइप लाइन पर मिट्टी से भरे कट्टे लगाए हुए हैं। कट्टे हटाए तो पाइप लाइन पर दो वाल्व लगे हुए मिले। खेत में दूर तक तेल फैला हुआ था। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने महेंद्र की शिकायत पर चोरी के प्रयास के साथ-साथ विस्फोटक अधिनियम व कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले वर्ष भी एक तेल पाइप लाइन पर वाल्व लगाकर तेल चोरी करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सोनीपत, रोहतक व झज्जर जिलों तक में पाइप लाइन में सेंध लगाकर तेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था। अब एक बार फिर पाइप लाइन में सेंध लगाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गिरोह तक पहुंचने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।