फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   thief stolan oil in night

रात में करते थे चोरी, ताकि किसी को भनक नहीं लगे

Wed, 02 Dec 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Wed, 02 Dec 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
 पानीपत-कांडला तेल पाइप लाइन में सेंध लगाने वाला तेल माफिया गिरोह इतना शातिर है कि रात में सारा खेल करता ताकि किसी को उनकी करतूत का पता नहीं चल सके।
विज्ञापन


पिछले चार महीने में इन्होंने 60 मीटर तक खुदाई कर पाइप लाइन बिछा दी, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगने दी। चोरों ने रात के समय खेत में खुदाई कर पाइप लाइन को बिछाया और इसके बाद एक मशीन की सहायता से मेन पाइप लाइन को पंचर किया ताकि तेल निकाला जा सके।
विज्ञापन


 पूछताछ में पता चला है कि आरोपी फतेहाबाद के गांव कोलगढ़ निवासी कुलदीप इससे पहले भी जिले के गांव कन्हौरा-कन्होरी के नजदीक से तेल चोरी करते हुए पकड़ा जा चुका है। उसके खिलाफ रोहड़ाई थाना में तेल चोरी का मामला दर्ज है। कुलदीप के खिलाफ  बहरोड़ व चितौडगढ़ में भी तेल चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ट्रक में रखा है टैंकर

गिरोह क लोगों ने सामान्य ट्रक में एक टैंकर लगा रखा है, ताकि लोगों को तेल ले जाने का आभास न हो।
पूर्व आईओसी कर्मचारी, भट्टा मालिक भी संलिप्त
एसपी बलवान सिंह ने बताया कि पूूर्व में तेल चोरी के खेल में पकड़े गए आरोपी आईओसी के पूर्व कर्मचारी से लेकर भट्टा मालिक तक इस खेल में शामिल हो सकते हैं। तेल चोर गिरोह के पकड़े जाने से पुलिस उन लोगों तक पहुंच सकेगी जो तेल की खरीद कर बड़े खेल में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed