फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   suicide note found in student bag, send madhuban for investgation

बैग में मिला सोसाइड नोट, जांच के लिए मधुबन लैब भेजा

Mon, 23 May 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 23 May 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
suicide note found in student bag, send  madhuban for investgation
डेढ़ सौ से अधिक ग्रामीण एसपी से मिलने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 क्षेत्र के खालेटा गांव स्थित अपने ही खेत के ट्यूबवेल के पास पेड़ से लटककर नवीं कक्षा के छात्र मोहित की आत्महत्या करने के मामले में रविवार को दो नये मोड़ आए। इस संबंध में गांव के सरपंच समेत डेढ़ सौ से अधिक ग्रामीण एसपी से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतक छात्र के अभिभावकों की ओर से निजी स्कूल के प्रधानाचार्य और अध्यापक के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में दर्ज मुकदमा वापस रद करने की मांग की।
विज्ञापन


वहीं मृतक छात्र के माता-पिता व कुछ अन्य लोग थाने में उसके कथित सुसाइड नोट को लेकर डीएसपी मो.जमाल और एसपी से मिले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। फिलहाल पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाने और सुसाइड नोट की सत्यता जांचने के लिए उसे हैंड राइटिंग एक्सपर्ट के पास मधुबन भेज दिया है। करीब पंद्रह दिनों में रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में आरोपियों को ही बताया है दोषी
मृतक मोहित के माता-पिता व अन्य लोग रविवार सुबह थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मोहित के बैग की जांच की गई तो उसमें से उसके हाथ से लिखा सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में प्रधानाचार्य और अध्यापक द्वारा की गई पिटाई को आत्महत्या की वजह भी मोहित ने मरने से पहले बताया है। वहीं इस बाबत अध्यापक और प्रधानाचार्य पक्ष का कहना है कि सुसाइड नोट फर्जी है और इसे फंसाने के लिए बाद में प्लांट किया गया है। उनका भी दावा है कि सुसाइड नोट नकली है और लेटर की राइटिंग भी किसी परिपक्व आदमी की है, इस बात को पुलिस ने भी माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की राजनीति ने बढ़ाया तूल
स्कूल पक्ष से आए डेढ़ सौ से अधिक लोगों का कहना है कि छात्र की मौत को जानबूझकर गांव का ही एक गुट हाल ही में पंचायत चुनाव में होने वाली हार का बदला लेने के लिए कर रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव में स्कूल पक्ष जिसे सपोर्ट कर रहा था वह सरपंच बना। ऐसे में हारने वाले गुट ने अभिभावकों को बरगलाकर मुकदमा कराया है।

-------
छात्र की आत्महत्या के मामले में सुसाइड नोट परिजनों ने पुलिस को सौंपा है। बताया जा रहा है कि जो सुसाइड नोट मृतक छात्र के बैग से बरामद हुआ है। उसे जांच के लिए मधुबन भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-मो.जमाल, डीएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed