फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   stop Arbitrary of private school

निजी स्कूलों की मनमानी रोको

Thu, 19 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 19 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
stop Arbitrary of private school
धरने पर बैठी बेटियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लघु सचिवालय के बाहर बुधवार से धरने पर बैठी बेटियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की फोटो सामने रखकर निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। बुधवार को दो घंटे तक धरने पर बैठने वाली बेटियों में नर्सरी कक्षा की सौम्या एवं वंशिका, प्रथम कक्षा की जिज्ञासा, सातवीं रितू एवं नौवीं कक्षा की प्रीति ने दो घंटे तक धरना दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बच्चे एवं अभिभावक सोमवार से नियम- 134ए एवं शिक्षा के अधिकार की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं।

आम आदमी पार्टी से संजय शर्मा ने कहा कि स्कूल नियम-134 ए के तहत बच्चों को प्रवेश नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वजह से बच्चों एवं अभिभावकों में मानसिक तनाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को कई बार निजी एवं एडेड स्कूलों की मनमानी के खिलाफ शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस नेता वेद प्रकाश विद्रोही ने बच्चों के बीच धरने पर बैठकर उनकी मांगों का समर्थन किया।  इस अवसर पर कौशल्या सैनी, श्याम सुंदर ठकुराल, सुनीता शर्मा, नरू सैनी, कमलेश, पूनम,रेखा दहिया, विजयपाल एवं सुमेर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed