फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   son of leader of ILD died in

संदिग्ध हालात में इनेलो नेत्री के बेटे की मौत

Thu, 09 Jun 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 09 Jun 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शराब के नशे में सिर दर्द की दवाई खाना एक युवक के लिए मौत का कारण बन गया। युवक इनेलो की महिला विंग की जिलाध्यक्ष कमला शर्मा का बेटा था। फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने मामले में सामान्य कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला विंग की जिला अध्यक्ष टीपी स्कीम निवासी कमला शर्मा के बेटे अमित उर्फ बिंटे (26) ने मंगलवार रात शराब पी। शराब पीने की वजह से उसके सिर में दर्द हुआ। दर्द को दूर करने के लिए उसने नशे की हालत में ही पेनकिलर ले ली। कुछ ही देर में अमित की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना के बाद सिटी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों की माने तो शराब के नशे में उसके सिर में दर्द हुआ था, जिसके बाद उसने दवाई ली और उसी दवाई के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के कारणों का खुलासा नहीं: चौकी इंचार्ज

गोकल गेट चौकी इंचार्ज रामसिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। जहरीला पदार्थ किस परिस्थिति में खाया, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed