{"_id":"572b98b14f1c1b6a785cd11f","slug":"smugglar-arrested-to-stolan-cow","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय चोरी कर ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाय चोरी कर ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 06 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव जड़थल के ग्रामीणों ने गोकशी के लिए लावारिस गायों को चोरी कर ले जाते दो गोतस्करों को पकड़ने के बाद कसौला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों आरोपी गांव में घूमने वाली लावारिस गायों को चोरी कर पैदल ले जा रहे थे। आरोपी की पहचान भिवाड़ी क्षेत्र के गांव गवालदा बांबू की ढाणी निवासी हाकम व अजीम के रूप में हुई हैं।
पुलिस के अनुसार बुधवार को दो व्यक्ति गांव जड़थल में घूमने वाली दो गायों, तीन बछिया व 11 बछड़ों को लेकर जा रहे थे। ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने दोनों को रोक कर पूछताछ की। इस पर दोनों सकपका गए और गायों को छोड़कर भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पूछताछ में दोनों ने गायों को गोकशी ले लिए ले जाने की बात कबूली। पुलिस ने जड़थल निवासी रिंकू चौहान की शिकायत पर हाकम व अजीम के खिलाफ हरियाणा गौ अधिनियम 2015 व चोरी का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।