फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   six peolple injured in road accident

सड़क हादसे में छह लोग घायल

Sun, 10 Apr 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 10 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
 दिल्ली रोड पर गांव जोनावास के पास शनिवार दोपहर राजस्थान रोडवेज की बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में टैंपो में सवार महिला व बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को सवारियों से भरा टेंपो धारूहेड़ा से रेवाड़ी आ रहा था। गांव जोनावास के पास रेवाड़ी आ रही राजस्थान रोडवेज की बस ने टेेंपो में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो पलट गया और उसमें बैठी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां से दो को गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायल ट्रामा सेंटर में ही उपचाराधीन हैं। फिलहाल किसी घायल की पहचान नहीं हो पाई है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर फरार अज्ञात बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed