{"_id":"57cf10f14f1c1b1c56318596","slug":"service-cash-fraud-crime-police-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर 4.84 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर 4.84 लाख ठगे
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोल थाना क्षेत्र के औलांत गांव में एक महिला को बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब पौने पांच लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से मिली शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी जानकारी में गांव औलांत निवासी देवीलाल ने बताया कि वर्ष 2015 में उसका संपर्क गांव टूमना निवासी नरेश कुमार से हुआ था।
देवीवाल का आरोप है कि नरेश ने 21 मई 2015 को उसकी पत्नी पूजा देवी को बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख 84 हजार रुपये लिये थे। काफी समय तक नौकरी नहीं लगी तो फोन करने पर हर बार वह जल्द ही नौकरी लगने का आश्वासन देता। लेकिन उसकी पत्नी को नौकरी नहीं मिली। जिसके बाद देवीलाल ने मामले की जानकारी खोल थाने में देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी नरेश की तलाश शुरू कर दी है।