{"_id":"58961ece4f1c1bda22e8121a","slug":"robber-crime-police-rewari-auto","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो सवार बदमाशों ने तोड़ा कार का शीशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो सवार बदमाशों ने तोड़ा कार का शीशा
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला गोल चक्कर में वीरवार की रात ऑटो सवार युवकों ने एक घर के सामने गली में खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया और भाग गए। सुबह मामले का पता चलने पर कार मालिक ने पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान युवकों के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार गोल चक्कर निवासी प्रदीप कुमार ने देर रात अपनी कार गली में खड़ी की थी। रात करीब साढ़े 11 बजे ऑटो सवार 6-7 युवक वहां से गुजरे। इसी दौरान एक युवक ने किसी चीज से कार का शीशा तोड़ दिया और सभी मौके से फरार हो गए। सुबह कार का शीशा टूटने की बात पता चलने पर प्रदीप ने शहर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोहल्ले में ही लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस अब आरोपी युवकों की तलाश में जुटी है।