फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, tax theft, deposit, duplicate form

टैक्स चोरी को जमा कराया फर्जी सी फार्म

Thu, 04 Aug 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
rewari news, tax theft, deposit, duplicate form
टैक्स - फोटो : Demo

विज्ञापन
रेवाड़ी में एक्साइज डिपार्टमेंट को धोखा देकर टैक्स चोरी के लिए एक व्यापारी ने डिपार्टमेंट में फर्जी सी फार्म जमा करा दिया। मामले में 29 लाख का माल बेचने का पता चलने पर डिपार्टमेंट ने जांच की तो फर्जीवाड़ा सामने आया। पुलिस ने एक्साइज डिपार्टमेंट अधिकारी की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार को नई बस्ती स्थित एक्सीलेंट ग्लास फर्म के मालिक श्याम लाल गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आबकारी एवं कराधान अधिकारी हरीश अरोड़ा ने मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि नई बस्ती में श्याम लाल गोयल की एक्सीलेंट ग्लास फर्म नाम से दुकान है। फर्म के मालिक श्याम लाल गोयल ने वर्ष 2010 से 2013 के बीच दिल्ली की गणेश ट्रेडिंग व एक अन्य कंपनी को पांच बार में करीब 29 लाख रुपए का माल बेचा था। आरोप है कि फर्म के मालिक ने आबकारी एवं कराधान विभाग को माल बेचने के बाद फर्जी सी फार्म जमा करा दिए। विभाग द्वारा इसकी जांच की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। अधिकारियों ने पुलिस को शिकायत दी। बीती शाम पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामेश्वर दास एंड सन्स पर दर्ज हुई थी एफआईआर
दो दिन पूर्व सोमवार को भी मॉडल टाउन पुलिस ने इसी तरह की एक एफआईआर नई अनाज मंडी की फर्म रामेश्वर दास एंड संस के मालिक के खिलाफ दर्ज की थी। आरोप फर्जी सी फार्म के जरिए लाखों रुपए की टैक्स चोरी का था। इस मामले की जांच भी पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही मामले फर्जी सी फार्म के जरिए टैक्स चोरी करने से जुड़े है। संबंधित विभाग की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सबूत एकत्रित किए जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा।
--देंवेद्र कुमार, आईओ, मॉडल टाउन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed