फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, crime, murder attempt, three, accused, arrested

हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Nov 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Nov 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
rewari news, crime, murder attempt, three, accused, arrested
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested

विज्ञापन
रेवाड़ी में धारूहेड़ा के हरि नगर के पास एक रेहड़ी संचालक के साथ मारपीट और चाकू मारकर घायल करने के आरोप में थाना धारूहेड़ा पुलिस ने तीन युवकों को भगत सिंह चौक से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से तीनों जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान संतोष कालोनी निवासी गगन सिंह, खलियवास मोहल्ला निवासी आनंद और वार्ड-9 निवासी ललित कुमार के रूप में हुई है। बताया कि हरिनगर निवासी सोहनलाल उर्फ सोनू बाजार में रेहड़ी लगाता है। बीते 10 अक्तूबर 2016 को धारूहेड़ा की संतोष कालोनी निवासी गगन सिंह, खलियवास मोहल्ला निवासी आनंद और वार्ड-9 निवासी ललित कुमार ने मारपीट की और चाकू मारकर घायल कर दिया। बाद में आरोपी वहां से फरार हो गए थे। घायल सोनू को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट और घायल के बयान के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed