फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, crime, child, theft, thief, three lakh, bag

नन्हे चोर ने शादी से उड़ाया 3 लाख नकदी भरा बैग

Wed, 18 Jan 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Jan 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
rewari news, crime, child, theft, thief, three lakh, bag
- फोटो : अमर उजाला
रेवाड़ी में शादी का सीजन दोबारा शुरू होते ही एक बार फिर से नन्हे चोर भी सक्रिय हो गए हैं। सोमवार रात गणपति गार्डन में पीएनबी मैनेजर की बेटी की शादी में एक नन्हे चोर ने नजर घूमते ही बैंक मैनेजर का करीब तीन लाख रुपये नकदी से भरा बैग उड़ा लिया और चंद सेकेंडों में ही समारोह स्थल से चंपत हो गया। हालांकि चोरी करने के दौरान संयोग से समारोह की हो रही वीडियो रिकॉर्डिंग में नन्हे चोर का चेहरा सामने आ गया। मामले में शिकायत मिलने के साथ ही पुलिस और सीआईए जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पीएनबी अनाज मंडी ब्रांच में लंबे समय तक बैंक मैनेजर रहे और वर्तमान में बिहार में पोस्टेड अभय सिंह यादव की बेटी की शादी सोमवार को कौनसीवास रोड स्थित गणपति गार्डन में थी। समारोह के दौरान अभय सिंह आने-जाने वाले लोगों की मेजबानी के लिए गेट के पास ही बने एक स्थान पर अपने बड़े भाई के साथ मौजूद थे। रात आठ बजकर छब्बीस मिनट पर जब अभय सिंह किसी आगंतुक को सी-ऑफ कर रहे थे, इसी दौरान एक करीब दस साल के बच्चे ने नोटों भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया और चंद सेकेंड बाद मुख्य द्वार से निकल गया।
विज्ञापन


बिहार के मंत्री भी थे मौजूद, गेट पर थी भारी पुलिस
शादी समारोह के दौरान बिहार के एक कैबिनेट मंत्री अभय सिंह की बेटी के शादी समारोह में शरीक हुए थे। इसके चलते गेट के बाहर काफी पुलिस का अमला-जमला भी मौजूद था। नन्हा चोर इतने पुलिसकर्मियों के सामने नोटों भरा बैग लेकर चंपत हो गया लेकिन किसी पुलिसकर्मी को उस पर शक तक नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


....तो दस लाख पर करता नन्हा चोर हाथ साफ
बैंक मैनेजर अभय सिंह ने बताया कि शादी के दौरान पहले फेरे गणपति गार्डन में होने का प्लान था। जिसके चलते बेटी के जेवर भी उसी बैग में रखे जाने थे, जो बाद में चोरी हुआ। बैंक मैनेजर के मुताबिक बेटी के करीब सात लाख के जेवर थे, इनमें रिश्तेदारों द्वारा दी जाने वाली ज्वैलरी थी। लेकिन आखिरी समय पर फेरे सेक्टर-3 स्थित घर पर करना फाइनल हुआ, जिसके चलते जेवरात चोरी होने से बच गए।

गुरुग्राम का गिरोह शामिल होने का शक, लगी टीम
पिछले शादी के सीजन में नन्हें चोरों द्वारा वारदात होने की बात सामने आई हैं। पुलिस के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो पहले हुई चोरियों में गुरुगाम के गिरोह के शामिल होने की बात जांच के दौरान सामने आई थी। इस मामले में भी पुलिस गुरुग्राम के गिरोह का एंगल लेकर जांच में जुटी है। इसके अलावा मिले वीडियो फुटेज के आधार पर बच्चे की तलाश की जा रही है ताकि उसके सरगनाओं तक पहुंचा जा सके।


मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की कुछ टीमें जांच में जुट गई हैं। गुरुग्राम का गिरोह होने की पूरी आशंका है। टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही चोरी हुआ माल बरामद हो जाएगा।
-सतेंद्र सिंह, इंचार्ज, सीआईए रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed