{"_id":"582b64b14f1c1b58368ff292","slug":"rewari-news-challan-present-sho-model-town-warrent","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान पेश न करने पर एसएचओ मॉडल टाउन के खिलाफ जमानती वारंट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालान पेश न करने पर एसएचओ मॉडल टाउन के खिलाफ जमानती वारंट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
court shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी योगेश चौधरी की अदालत ने थाना मॉडल टाउन एसएचओ के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए जमानती वारंट जारी किए हैं। समय पर चालान पेश न करने के कारण उनके खिलाफ यह वारंट देशद्रोह के मामले के आरोपी पूर्व विधायक रोशनलाल आर्य की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश योगेश चौधरी ने जारी किए। वहीं पुलिस की ओर से पेश स्टेटस रिपोर्ट में आरोपी पूर्व विधायक रोशनलाल आर्य के आवाज के नमूने मधुबन लैब से न आ पाने के कारण समय लगने की बात कही गई है।
हुआ यूं कि जाट आरक्षण आंदोलन के बाद रेवाड़ी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर थाना मॉडल टाउन में पूर्व विधायक रोशनलाल आर्य के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ था। पूर्व विधायक की बीती 22 जून को जमानत होने के बाद अब मामला एसीजेएम योगेश चौधरी की कोर्ट में विचाराधीन था। मंगलवार हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने चालान में देरी होने के कारण थाना प्रबंधक को तलब किया था। लेकिन मंगलवार को भी न तो चालान पेश हुआ और न ही थाना प्रबंधक हाजिर हुए। जिसके चलते एसीजेएम ने जमानती वारंट जारी किए हैं।
-