{"_id":"644fc54de2b555d768089dfc","slug":"rewari-gambling-was-being-played-by-booking-a-room-in-the-hotel-eight-arrested-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: होटल में कमरा बुक कर खेला जा रहा था जुआ, आठ गिरफ्तार, 3.58 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: होटल में कमरा बुक कर खेला जा रहा था जुआ, आठ गिरफ्तार, 3.58 लाख रुपये बरामद
Mon, 01 May 2023 07:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा)

Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 01 May 2023 07:27 PM IST
सार
पुलिस को सूचना मिली कि गांव खिजूरी के निकट स्थित होटल के एक कमरे में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। जुआ खेलने के लिए स्पेशल कमरा बुक किया गया है। आरोपियों से 3.58 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव खिजूरी के निकट कुछ लोग एक होटल में कमरा बुक कर जुआ खेल रहे थे। सूचना पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने यहां दबिश देकर एक कमरे में जुआ खेल रहे आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने 3.58 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली कि गांव खिजूरी के निकट स्थित होटल के एक कमरे में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। जुआ खेलने के लिए स्पेशल कमरा बुक किया गया है। सूचना के बाद पुलिस ने टीम गठित कर होटल में दबिश दी। पुलिस ने होटल का कमरा खुलवाया तो उसमें आठ लोग जुआ खेल रहे थे और ताश के पत्ते व रुपये भी रखे मिले। पुलिस ने सभी को वहीं पर दबोच लिया।
पुलिस ने होटल से रेवाड़ी नई सब्जी मंडी आर्य समाज रोड निवासी रविंद्र, छिपटवाड़ा निवासी अजय, चौधरी वाड़ा निवासी सचिन, खासापुरा निवासी अनिल, काजीवाड़ा निवासी दुर्गेश व नितेश, मॉडल टाउन निवासी चेतन और सरस्वती विहार निवासी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी रविंद्र से 21 हजार रुपये, लक्ष्मण से 50 हजार रुपये, सचिन से 17 हजार रुपये, नितेश से 20 हजार रुपये, अनिल से 14 हजार रुपये दुर्गेश से 15 हजार रुपये व चेतन से 15 हजार रुपये बरामद किए है।
पुलिस ने आरोपियों के बीच में ताश के साथ रखे एक लाख 86 हजार रुपये भी बरामद किए है। मौके से पुलिस को कुल 3.58 लाख रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।