फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Fourth accused of Aryan murder case arrested, sent to jail

Rewari: आर्यन हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sun, 15 Sep 2024 10:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 10:32 PM IST
सार

पुलिस एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Rewari: Fourth accused of Aryan murder case arrested, sent to jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में सेक्टर-4 स्थित कराटे एकेडमी के पास मारपीट कर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहल्ला सरस्वती विहार रेवाड़ी निवासी उदयभान उर्फ सागर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


इस मामले में इससे पहले एक नाबालिग सहित तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गांव रामगढ़ निवासी महेश कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि 18 अगस्त को उनको फोन पर बताया गया कि उनके भांजे आर्यन के साथ सेक्टर 4 में विवाद हुआ है जिसमें आर्यन के सिर पर गम्भीर चोट लगी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जब अस्पताल पहुंचे तो आर्यन आईसीयू में दाखिल था।
विज्ञापन


आर्यन के दोस्त हरेष ने बताया कि सेक्टर 4 स्थित कराटे एकेडमी के पास साहिल सिराधना, गोल्ड़ी, ध्रुव उर्फ जुगनू पंजाबी, पूर्व यादव समेत कुछ अन्य युवकों ने लाठी-डंडे से हमला किया था जिसमें उसके साथ आर्यन, समीर जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्यन को चिकित्सक ने गुरुग्राम स्थित निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां आर्यन की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाउन में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले में एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया था और आरोपी ध्रुव उर्फ जुगनू पंजाबी व पूर्व को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने एक और आरोपी उदयभान उर्फ सागर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed