फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari, crime, police,rupee,gang,robber

खुद की गैंग बना 50 लाख की मंथली पाना था मकसद

Tue, 23 Aug 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 23 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
rewari, crime, police,rupee,gang,robber
अब पीएफ के पूरे पैसे निकाले जा सकेंगे - फोटो : getty
 हाईकोर्ट से पैरोल लेकर वापस नहीं लौट रहे लीलू ततारपुरिया का मकसद डॉ. कुलदीप के गैंग से खुद को अलग कर अपना गैंग बनाने की थी। अब तक उसके गैंग में 15 से ज्यादा बदमाश जुड़ चुके थे। यही नहीं ततारपुरिया गैंग का मकसद हर महीने जिले के व्यापारियों से 50 लाख रुपये की मंथली वसूलने की थी। ये खुलासा डीएसपी मोहम्मद जमाल ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अपने उभरते गैंग का वर्चस्व बनाने के लिए ही हाल में अजीज गारमेंट के सेल्समैन पर फायरिंग और ब्रास मार्केट रेडीमेड शोरूम के दुकानदार से 10 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। बता दें कि हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, फिरौती व मारपीट जैसे मामलों में नारनौल जेल में बंद लीलू ततारपुरिया हाईकोर्ट से पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर 30 मई को छुट्टी लेकर आया था और उसके बाद वापस नहीं लौटा तथा अपनी अलग गैंग बनाकर शहर में वारदातें करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


लूटी हुई कार से दे रहा था वारदात को अंजाम
बदमाशों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि करीब दो महीने पहले लीलू, उसके गैंग से जुड़े नितिन, बंटी व सुरेंद्र उर्फ सोनू ने मिलकर शहाजहांपुर से एक गाड़ी को किराए पर लिया था। वे कुंडल के पास चालक को फेंककर गाड़ी लूट ले गए थे। लूट की उसकी कार में बदमाश वारदातों को अंजाम देते हुए घूम रहे थे। इतना ही नहीं लीलू गैंग के ही बदमाश कुतुबपुर निवासी गौरव व नितिन और हरचंदपुर निवासी विकास ने 18 अगस्त को पिस्टल प्वाइंट पर आसलवास के निकट स्थित एक शराब ठेके से 13 हजार 920 रुपए की नकदी भी लूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी से मिलते थे हथियार, अब सिमकार्ड्रस की पहचान
लीलू गैंग के बदमाशों ने एक और खुलासा करते हुए डीएसपी ने कि उन्हें हथियार यूपी से मिलते थे। वहीं पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से वो 10 सिम कार्ड जब्त किए हैं जिनका उपयोग धमकी व रंगदारी मांगते थे। पुलिस अब उक्त सिम कार्ड की आईडी चैक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed