{"_id":"671a3cd6e2c12eea5b02fec6","slug":"rewari-29-11-lakh-cheated-by-luring-of-online-car-rating-2024-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rewari: ऑनलाइन कार की रेटिंग का लालच देकर 29.11 लाख ठगे, बेंगलुरू से दो आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: ऑनलाइन कार की रेटिंग का लालच देकर 29.11 लाख ठगे, बेंगलुरू से दो आरोपी काबू
Thu, 24 Oct 2024 05:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 24 Oct 2024 05:55 PM IST
सार
दोनों आरोपी बेंगलुरू से गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों ने 47 लाख रुपये जीतने पर आधी सिक्योरिटी मांगी थी।
विज्ञापन
आरोपी, राघवेंद्र। आरोपी, अरुण।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन कार की रेटिंग का लालच देकर 29.11 लाख की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बेंगलुरू के ओम शक्ति नियाला चिका ओडीगोडी निवासी राघवेंद्र और बेंगलुरू की एनआरजी रेसीडेंसी इलेक्ट्रॉनिक सिटी निवासी अरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 हजार रुपये और एक मोबाइल भी बरामद किया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 20 जुलाई को सेक्टर-4 रेवाड़ी निवासी राहुल यादव ने अपनी शिकायत में बताया था कि 10 जुलाई 2024 को उसके पास टेलीग्राम के जरिए एक मैसेज आया। मैसेज में कार 24 नामक बेवसाइट के लिए काम करने के लिए जानकारी दी हुई थी। उन्होंने बताया कि वे लोग कार 24 के लिए काम करते हैं और कारों की रेटिंग देने पर कमीशन दिया जाता है। काम शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
उसने गूगल पे के जरिए 10 हजार रुपये आरोपियों द्वारा दिए गए बैंक खाते में जमा कर दिए। इसके बाद उसको 18 हजार रुपये वापस कमीशन दिया गया। यह कमीशन राहुल ने अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। राहुल ने 11 जुलाई को फिर से 10 हजार रुपये जमा कर दिए। आरोपियों ने उसको ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर उससे 50 हजार रुपये जमा करवाए। इसके बाद उसने कार की रेटिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस तरह लिया झांसे में
राहुल को बताया गया कि उसने एक पैकेज जीता है, जिसमें 9 गुना ज्यादा कमीशन मिलेगा। आरोपी राहुल को ज्यादा मुनाफा देने का लालच देकर उससे पैसे जमा कराते रहे। लाखों रुपये जमा करने के बाद आरोपियों ने राहुल को बताया कि उसने कमीशन के 47 लाख रुपये जीते हैं, रुपये निकालने के लिए आधी सिक्योरिटी राशि 23 लाख 50 हजार जमा करने होंगे। राहुल यादव ने बताया कि इस प्रकार आरोपियों ने धोखाधड़ी करके उससे 29 लाख 11 हजार 633 रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बातों में आकर बताया ओटीपी, खाते से 45 हजार कटे
बावल क्षेत्र में एक महिला के खाते से शातिर ने 45 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस को दी शिकायत में गांव बावल निवासी विद्या देवी ने बताया कि वह घरेलू कामकाज करती है। बीते दिन उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें एक व्यक्ति ने बैंक कर्मचारी होने का दावा किया और क्रेडिट कार्ड देने के बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता ने मना कर दिया। शातिर ने दोबारा कई बार फोन किए। फिर एक अलग नंबर से फोन आया, जिसमें उनके क्रेडिट कार्ड को बंद करने की बात कही गई। बातों में आकर पीड़िता ने ओटीपी बता दिया, इसके बाद खाते से 45 हजार रुपये कट गए।
लिंक क्लिक करते ही खाते से साढ़े 65 हजार कटे
कोसली में शिव कॉलोनी में एक व्यक्ति के साथ साढ़े 65 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में शिव कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि बीते दिन उसे एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें एक बैंक का अधिकारी होने का दावा किया और खाते का लेनदेन अच्छा होने के कारण एटीएम कार्ड की सीमा बढ़ाए जाने की बात कही। शातिर ने एक लिंक भेजा, क्लिक करते ही खाते से साढ़े 65 हजार रुपये कट गए। पीड़ित की शिकायत पर कोसली थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।