{"_id":"57fbfee94f1c1bc67b28e107","slug":"police-crime-inspection-challan","type":"story","status":"publish","title_hn":"1662 वाहनों की जांच,125 काटे चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1662 वाहनों की जांच,125 काटे चालान
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 11 Oct 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
वाहनों की जांच
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपराधिक वारदातों पर काबू रखने के लिए सोमवार को जिले में नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। एसपी संगीता कालिया की अगुवाई में चले अभियान में पुलिस ने 37 जगह नाकाबंदी करते हुए 1662 वाहनों की जांच की। इनमें से 125 वाहनों के कागजात पूरे न होने पर उनके चालान काटे गए। जबकि विभिन्न थाना पुलिस ने कोई भी कागज न होने पर 37 वाहनों को कब्जे में लिया।
छह घंटे तक चला नाइट डोमिनेशन
रात 10.00 बजे से नाइट डोमिनेशन अभियान की शुरुआत की गई थी। जो अलसुबह 4 बजे तक चला। थाना शहर, मॉडल टाउन, रामपुरा, सदर, खोल, कोसली, जाटुसाना, रोहडाई, धारुहेडा, कसौला, बावल व यातायात प्रभारी द्वारा नाकाबंदी कर जांच अभियान चलाया गया। अभियान की कमान एसपी संगीता कालिया ने संभाली हुई थी। एसपी ने खुद गश्त कर अभियान के दौरान लगाए गए नाकों, गश्त तथा पुलिस द्वारा अभियान के दौरान की गई कार्रवाई का जायजा लिया। जिला भर में 37 स्थानों पर नाकाबंदी, 29 पैदल गश्त पार्टी, 20 राईडर तथा 38 पुलिस वाहनों में गश्त की गई।
-109 सार्वजनिक स्थान हुए चेक,9 5 लोग अजनबी
नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने 109 सार्वजनिक स्थानों को चैक किया गया और 95 लोगों से पूछताछ कर उनके पर्चा अजनबी जारी किए गए हैं। अभियान के दौरान ही पुलिस ने 15 बोतल अबैध शराब सहित एक आरोपी व सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाइवाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक लावारिस बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन चलाने का उद्देश्य अपराधियों में डर का माहौल बनाने के साथ अपराध पर काबू पाना है। इसके साथ ही इससे क्षेत्र के लोगों का कानून व्यवस्था पर भरोसा कायम रखना है।
संगीता कालिया, एसपी, जिला रेवाड़ी